फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
नदी में डूबे छात्र का शव मिलने बाद जानकारी लेतीं एसडीएम कल्पना जायसवाल । संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नदी में डूबे किशोर का शव मिला
विज्ञापन

मंगलवार की शाम हिरण्यवती नदी में कूद गया था अनुराग
पडरौना/टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र मुंडेरा रतनपट्टी निवासी 17 वर्षीय अनुराग चौधरी पुत्र रामबेलास चौधरी का शव हिरण्यवती नदी में बुधवार शाम मिला। एनडीआरएफ के गोताखोरों ने बिंदवलिया गांव से आधा किमी की दूरी पर शव को खोज निकाला।
कसया के एक स्कूल में 12वीं का छात्र मंगलवार शाम हिरण्यवती नदी में साइकिल और बैग नदी में फेंकने के बाद खुद नदी में छलांग लगा दी। बैग में मिले रजिस्टर पर लिखे पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार देर रात तक किशोर की नदी में तलाश चलती रही। बुधवार सुबह गोरखपुर से आई 15 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता के नेतृत्व में खोज अभियान शुरू किया। दोपहर बाद तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह के साथ निकली एनडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक पीएन पाठक, राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एसडीएम कल्पना जायसवाल भी मौके पर पहुंचीं। अनुराग दो भाइयों में बड़ा था। कुशीनगर के चौकी इंचार्ज दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि किशोर का शव पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें