फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश से बचने के लिए भाग रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घर से बाजार जाने के लिए निकला था किशोर, गांववालों ने एसडीओ को सुनाया खरी-खोटी
विज्ञापन

-बिजली के खंभे में लगे स्टे वॉयर में बारिश के चलते उतरा था करंट, घरवालों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के अहिरौली मिश्र निवासी मो. सैफुल्लाह अंसारी (15) की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह घर से बाजार सामान लेने गया था। बारिश होने के दौरान पास की दुकान में छिपने के दौड़ लगाकर जा रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र गांव निवासी नूर आलम अंसारी का बेटा सैफुल्लाह अंसारी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से सामान खरीदने के लिए पैदल बाजार जा रहा था। कुछ दूरी पर पहुंचा था कि बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए गांव के अमानुल्लाह की दुकान की तरफ भागा। सड़क के किनारे बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। सैफुल्लाह की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बिजली निगम के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिय। हंगाके की सूचना पर सेवरही थाने के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टे वाॅयर में करंट उतरने से हुआ हादसा
मौके पर बिजली निगम के एसडीओ रामशब्द भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों ने एसडीओ को खरी खोटी सुनाया। एसडीओ ने बताया कि बारिश के कारण बिजली के खंभे के स्टे वॉयर में करंट उतरा था। इसके कारण ही हादसा हुआ। अब इसे ठीक करा दिया गया है। विभाग मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें