फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, शादी के लिए हंगामा

Sun, 17 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह एक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंची। वह शादी के लिए हंगामा करनी लगी। प्रेमी के परिजन किशोरी को घर से निकालने पर अड़े थे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दाेनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

गांव की कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी का गांव के एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिवार वालों ने उन्हें कई बार समझाया। लेकिन, दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा। इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी शादी बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी। आरोप है कि जिस युवक से शादी तय हुई है, उससे मिलने किशोर उसके गांव चला गया और किशोरी व अपने संबंध को उजागर करते हुए मोबाइल से उसके फोटो व वीडियो दिखाने लगा। इससे नाराज युवक ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। किशोर के स्वजन वहां से किसी तरह उसे छुड़ा कर लाए। इससे किशोरी का रिश्ता टूट गया। इसकी जानकारी किशोरी को मिली, तो वह शनिवार की सुुबह प्रेमी की घर में घुस गई और शादी की जिद करने लगी। किशोरी के हंगामे से सकते में आए प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि दोनों अभी नाबालिग हैं। उनके स्वजन आपस में समझौता कर दोनों को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें