फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल देने से मना करने पर घर से किशोर भागा

Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के सठियाव गांव निवासी एक 13 वर्षीय किशोर पिता के मोबाइल नहीं देने पर नाराज होकर घर से भाग गया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के सठियाव गांव निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र की परीक्षा चल रही है। बीते 15 मार्च को वह मोबाइल चला रहा था। परीक्षा की तैयारी करने के लिए कह कर उसे डांट दिया, ताकि वह मोबाइल छोड़ परीक्षा की तैयारी करे। इससे बेटा नाराज हो गया। वह भोजन कर सोने चला गया। बीते 16 मार्च की सुबह जब कमरे में गए तो वह कमरे में नहीं था। दरवाजे की कुंडी अंदर से खुली थी और वह कहीं चला गया था। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन बेटे का पता नहीं चला। इस संबंध में एसएओ धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें