फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Mon, 14 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाने के सोन्दिया बुजुर्ग में रविवार को सुबह छत पर संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी का शव मिला। मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दिया। श्मशान घाट पर पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत को लेकर परिजनों का कहना है कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन्दिया बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम को नन्द प्रसाद की बेटी सोनी (14) खाना खाने के बाद छत पर सोने चली गई। घर के लोग नीचे सोए थे। रविवार सुबह जब सोनी छत से नीचे नहीं आई तो उसकी मां उसे जगाने छत पर पहुंची। जगाने पर सोनी नहीं जागी जिसको देख मां बदवहास हो चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आए तो देखा कि किशोरी मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें