मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरइहवा गांव के रामहरख टोले के निवासी राजकुमार कुशवाहा के 13 वर्षीय लड़के आशीष को छह दिन पहले सर्प ने खेत में डस लिया था। गोरखपुर से डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद