पडरौना। रामधाम जंगल विशुनपुरा मार्ग पर आरा मशीन के सामने बाइक पर सवार किशोर की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हो गई।
तुरपट्टी थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो मंगलपुर निवासी आदर्श पांडेय (16)वर्ष पुत्र उपेंद्र पांडेय पडरौना में किराए के मकान में मां के साथ रहकर पढ़ाई करता था। वह रिश्तेदार के साथ बाइक से किराए के मकान में आ रहा था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए निकट के स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।