लक्ष्मीगंज। लालाछपरा गांव में बुधवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के रामहरख यादव का 16 वर्षीय पुत्र अन्नू यादव बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कपड़े प्रेस कर रहा था। उसी दौरान वह बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे रामकोला सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद