खडडा । हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा के एडीओ टोला में बृहस्पतिवार की शाम एक किशोर ट्रैक्टर की ठोकर से घायल हो गया। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई।बोधीछपरा गांव में 17 वर्षीय भोला यादव अपने दरवाजे के समीप खेल रहा था। इस दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए परिजन सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत शुक्रवार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो गई।