फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आए किशोर की मौत

Sun, 31 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास बाइक की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सेमरा निवासी 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र मटेलू प्रसाद शनिवार की सुबह करीब दस बजे कप्तानगंज-हाटा मार्ग से पैदल खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान हाटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमांशु चार भाई बहन में तीसरे नंबर का था। उससे बड़े 15 वर्षीय अमरनाथ और उससे छोटा 12 वर्षीय सत्यम और सबसे छोटी 10 वर्षीय बहन सलोनी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मची है। इस घटना में दुर्घटना ग्रस्त बाइक पुलिस कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें