फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गला कसने से हुई थी किशोरी की मौत, मां हिरासत में

Sat, 31 Aug 2024 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के सिसवा दीगर निवासी फेकू प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी पुष्पा बुधवार को बाजार गई थी। देर से घर पहुंची तो घर वाले नाराज हुए और किशोरी को फटकार लगा दी। दूसरे दिन बोरे में भरकर फेंकी गई किशोरी की लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि परिजनों से नाराज होकर किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बाद में घर वालों ने शव को बोरे में भरकर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस कुछ बोलने से अभी परहेज कर रही है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार के समीप गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार शाम बोरे में भर कर फेकी गई किशोरी की लाश बरामद हुई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। शव की पहचान तरया सुजान थाना क्षेत्र के गांव सिसवा दीगर निवासी फेकू की 15 साल की बेटी पुष्पा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में किशोरी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो देर से गैरजरूरी सामान के साथ किशोरी बाजार से लौटी। इसी बात से नाराज परिजनों ने डाट फटकार के साथ मारपीट की। इस से नाराज किशोरी फंदे से झूल गई थी। खुद को बचाने के लिए परिजनों ने शव को बोरे में भर बुधवार देर रात सिसवा बाजार के समीप गन्ने के खेत में फेंक दिया था। ज़ब लोगों ने बोरे में रखे शव को देखा तब पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें