नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने छह वर्षीय मासूम से हैवानियत की। मासूम के चीखने चिल्लाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया और मासूम को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी नाबालिग है। उसे गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया है। मासूम का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और वह ठीक है।