पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सहजवलिया गांव के निवासी राजन की 15 वर्षीय पुत्री अलका ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद