फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ननिहाल में आई किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में ननिहाल आई 16 साल की किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी मां ने बताया कि गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक गई थी। वह 11वीं की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। वह खेती का काम कराने ननिहाल आई थी। उसके मामा बाहर रहते हैं। मामी भी कहीं गई थीं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही विजयपपुर उत्तरपट्टी गांव के काबुल करीम की पुत्री गुलनाज बुधवार को अपने छोटे भाई सैफुल्लाह के साथ तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अपने मामा आजाद के घर खेती का कार्य कराने आई थी। बृहस्पतिवार को उसने दोपहर तक खेती का कार्य कराया और फिर घर के अंदर चली गई। देर शाम उसके छोटे भाई के चिल्लाने पर जब पड़ोसी पहुंचे तो गुलनाज कटरेन के घर में पंखे से फंदे से लटकी मिली। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में किशोरी की मौत को लेकर लोगों में कई प्रकार की कानाफूसी चल रही है। घटना के बाद पहुंची किशोरी की मां शहनाज ने बताया कि बिटिया ने आत्महत्या क्यों की, यह समझ नहीं पा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि किशोरी की मौत के मामले में उसके परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें