खड्डा। थाना क्षेत्र के तुर्कहा गांव की 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को गांव के पास बहने वाले नाला के पुल पर बैठी थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गई। इससे गहरे पानी में जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई। जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि किशोरी मिर्गी से पीड़ित थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। देर शाम परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद