फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबा किशोर, लापता

Fri, 13 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही/तिवारीपट्टी। क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव के पास बड़ी गंडक नहर में बृहस्पतिवार की दोपहर नहाते समय एक किशोर डूब गया। सूचना पर आई पुलिस और गोताखोर खोजबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के सामने से गुजरी गंडक नदी में मनोज का पुत्र 12 वर्षीय प्रिंस, साहिल का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू, इरशाद का 17 वर्षीय पुत्र छोटे, खुशहाल का 12 वर्षीय पुत्र बेचू और सुरेश का 13 वर्षीय पुत्र नीरज बड़ी गंडक नदी में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान नीरज गहरे पानी में चला गया। उन्हें डूबता देख साथियों ने पहले बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए तो शोर मचाए। सूचना पर आई पुलिस और गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें