पडरौना। शहर के काशीराम आवास निवासी 14 वर्षीय सत्यम वर्मा अपने बड़े भाई के साथ सिधुआ नहर में रविवार को स्नान करने गया था। गहरे पानी मे जाने से डूब गया। मैके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। देर शाम तक तलाश हुई लेकिन सत्यम का पता नहीं चल सका। कोतवाल रवि राय ने बताया कि शाम को स्नान करते समय किशोर डूब गया। इसकी तलाश कराई जा रही है।