फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेकुआटार-रगड़गंज मार्ग गड्ढों में तब्दील, मरम्मत की मांग

Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टेकुआटार-रगड़गंज जाने वाली मार्ग क्षतिग्रस्त।संवाद
विज्ञापन
-उखड़ी गिट्टियाें पर चलने से बाइक सवार हो रहे चोटिल
विज्ञापन

- राहगीरों में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
कसया। जिले में खराब सड़कों की मरम्मत में लापरवाही राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। टेकुआटार से रगड़गंज तक करीब 10 किलोमीटर सड़क पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों की वजह से राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उखड़ी गिट्टियों के कारण आए दिन कोई न कोई बाइक सवार गिरकर घायल हो जाता है।
साइकिल और बाइक सवार दिन में तो किसी तरह से सफर कर लेते हैं। लेकिन रात में दुर्घटना की आशंका से रास्ता बदलना मुनासिब समझते हैं। इस मार्ग पर टेकुआटार शिव मंदिर, बाबू टोला, सिधावें, भड़कुड़वां, विजयपुर व रगड़गंज पुल के समीप सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रगड़गंज पुल से मथौली तक चार किलोमीटर की सड़क की मरम्मत हो चुकी है। लेकिन रगड़गंज से टेकुआटार मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का टेंडर हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
क्षेत्र के व्यवसायी केशवानंद श्रीवास्तव व विवेकानंद श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर उपाध्याय, राहुल कुमार, राजेन्द्र शर्मा, गोविन्द, मुन्ना चौधरी आदि ने बताया कि सड़क के खराब होने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही हैं। सड़क टूटने की वजह से गड्ढे का रूप ले चुकी है। टूटी सड़कों की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगो ने बताया कि मुख्य मार्ग से प्रतिदिन अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। लेकिन समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। विभागीय लापरवाही से सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। सरकार लाख प्रयास कर रही है कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हों, लेकिन स्थानीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के बावजूद जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। क्षेत्र के लोगाें में इसको लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


इस संबंध ने पीडब्ल्यूडी के जेई प्रिंस मौर्या ने बताया कि टेकुआटार-रगड़गंज मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव की फाइल शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें