फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तकनीकी विकास से मिलेगा युवाओं को नया आयाम

Mon, 20 May 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पीजी काॅलेज के सभागार में समाजशास्त्र विभाग की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमीनार हुआ। रिसर्च प्रोस्पेक्टस एंड चैलेंज विषय पर हुई चर्चा में तकनीकी विकास को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुराग द्विवेदी ने कहा कि समय की मांग के अनुरूप समाज में मूल्यों को ध्यान में रखते हुए नवीन चेतना विकसित करने वाली शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाएगा। तकनीकी विकास से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। तकनीकी शिक्षा ज्ञान के साथ व्यक्तित्व का विकास कर सामाजिक मूल्यों को विकसित करने में मदद करती है। प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति समय की मांग है। संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डॉ. मुकेश चंद यादव, शिव प्रकाश पांडेय, डाॅ. विश्वंभर नाथ प्रजापति, डॉ. अभिषेक कुमार सरोज, डॉ. पीयूष सिंह, ऐश्वर्य पाठक, ओम नारायण, डॉ. हरिओम मिश्र, डॉ. शंभू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें