फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे जिले के खिलाड़ी

Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया की तरफ से खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मई के अंतिम सप्ताह में होने वाले स्टेट टूर्नामेंट की तैयारी जिला स्टेडियम के खिलाड़ियों ने भी शुरू कर दी है। यह टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में होगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी खेलो इंडिया के कुशीनगर के कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले में खेलो इंडिया के तहत बॉक्सिंग का चयन किया गया है। जिला स्टेडियम में दस खिलाड़ी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें स्टेट टूर्नामेंट के लिए भी तैयार किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट मई के अंतिम सप्ताह में होगा। यहां के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर जिले का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें