ट्रक पर लदी सागौन की लकड़ी बरामद
कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई पूरब टोला में बुधवार को एसडीएम ने छापा मारकर ट्रक में सागौन की लकड़ी बरामद की। इस मामले में कार्रवाई में प्रशासन की टीम जुटी थी।
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के सिसई पूरब टोला के पास जंगल में अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी की कटान की सूचना पर एसडीएम गोपाल शर्मा बुधवार को पहुंचे। वहां टोले के पास एक ट्रक पर अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी कुछ मजदूर लोड कर रहे थे, जिन्हें पुलिस व वन विभाग कर्मियों ने पकड़ लिया। लकड़ी कटवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
इस संबंध में एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई उन्होंने किसी व्यक्ति से मिली सूचना के आधार पर की है। कहा कि पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार दौरा कर अवैध कटान को रोकें।