फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में विद्यार्थियों को बांटी गई शिक्षण सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। शिक्षण सामग्री पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार ने कहा कि बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग मिलने से वे बेहतर ढंग से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान डॉ. हरिओम मिश्र, शिक्षक बृजेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें