फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीआईओएस कार्यालय पर तीन दिन धरना देंगे शिक्षक

Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट की रविवार को बैठक हुई। पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवां वेतन आयोग गठित करने आदि मांगों को लेकर 18, 19 और 20 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय मंत्री/जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षक हितों की विरोधी है। शिक्षकों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। शिक्षक संगठन पुरानी पेंशन बहाल कराने, आठवां वेतन आयोग गठित करने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवा को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन का विरोध, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कराने, वेतन भुगतान संबंधी कोर्ट के नवीनतम निर्णय का अनुपालन कराने, एनपीएस का हिसाब मांगने, कटौती को अपडेट करवाने और कंप्यूटर व व्यावसायिक शिक्षकों को पद के प्रति समायोजित कराने समेत अन्य मांगों को लिए कई बार शासन और प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है। इस संबंध में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसके विरोध में 18, 19 और 20 जुलाई को संगठन की तरफ से दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान अशोक कुमार चौरसिया, महेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीतीश श्रीवास्तव, रजनीश कुमार सिंह, ऋषिकेश पटेल, राजेश पाठक, उपेंद्र प्रसाद, राजेश राम, जितेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें