फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदेश मंत्री का शिक्षकों ने किया स्वागत

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री ने सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनके प्रथम आगमन पर शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। संघ के प्रदेश मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेय सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा आदि विद्यालयों का भ्रमण किया। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वे संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर पहुंचे, जहां मंडलीय अध्यक्ष रणजीत सिंह, आरपी सिंह, राजेश चौधरी आदि ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र, जिला मंत्री अशोक कुमार चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव, कृपाशंकर पांडेय, सुभाष चंद्र पांडेय, नितेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, शंभूराव, शंभू शरण श्रीवास्तव, शिवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें