फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीसरे दिन भी जारी रहा शिक्षकों का धरना

Thu, 11 Jan 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। बकाया वेतन भुगतान के लिए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पावनगर महावीर इंटर कालेज परिसर में पिछले तीन दिन से चल रहे धरने में शिक्षकों ने चेतावनी दी कि भुगतान न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि नवंबर माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान को लेकर सोमवार से प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर धरना दे रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। प्रधानाचार्य डाॅ. अक्षयबर पांडेय ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते यह समस्या आई है। सभी शिक्षक साथियों से धरना समाप्त करने की अपील कर रहा हूं। उनकी समस्या के समाधान का प्रयास हो रहा है।
इस दौरान रामानंदन दास, असलम अली अंसारी, विश्राम यादव, राम केवल प्रसाद, रुपेश कुमार, संदीप गौतम, मोती सिंह, जनार्दन पाठक, अतुल त्रिपाठी, जय प्रकाश मणि, चंद्र प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें