फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के समक्ष दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन

पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कुशीनगर की जिला इकाई के शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय के सामने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अगुआई में मुख्यमंत्री को संबोधित सत्रह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीआईओएस कार्यालय में सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो उपलब्धियां मिली हैं, वह स्व. ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व और संघर्षों की बदौलत मिली हैं। उनकी रक्षा और शेष प्राप्ति के लिए शिक्षकों का एकजुट रहना जरूरी है। पुरानी पेंशन शिक्षकों कर्मचारियों का अधिकार है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक दुर्दशा के शिकार हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना को धर्मेंद्र त्रिपाठी, गोविंद वर्मा, शशिभूषण तिवारी, प्रहलाद कुमार, विनोद आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन अनिल कुमार दुबे ने किया। इस दौरान दिलीप कुमार सिंह, समरजीत सिंह, पवन गुप्ता, आमोद चतुर्वेदी, प्रदीप पांडेय, वीरसेन, सुरेश प्रसाद गुप्त, जगदीप सिंह, अखिलानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें