पडरौना। क्षेत्र के धर्मपुर बुजुर्ग स्थित एनपीआरसी परिसर में शनिवार को निपुण भारत अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित निपुन भारत मिशन, कायाकल्प, छात्र नामांकन, स्मार्ट कक्षा संचालन, सक्रिय पुस्तकालय, स्पोर्ट्स सामग्री, शिक्षण सामग्री आदि के बारे में जानकारी दी गई। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि सभी शिक्षक निपुण भारत को जनांदोलन बनाए।