फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपकर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार से सार्थक प्रयास करने की मांग की गई।संघ के प्रांतीय मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी के समान है। इसकी मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने के बजाए इधर उधर की बात कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय राय को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, जिला मंत्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रांतीय सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र, ईशा खान, पारस मिश्र, कृपाशंकर पांडेय, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें