फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे दिन भी शिक्षकों ने यूपीएस का किया विरोध

Wed, 04 Sep 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडौना। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में अटेवा पेंशन बचाओ मंच से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्ष से एनपीएस को अच्छा बताया जा रहा था। अब अचानक सरकार यूपीएस को अच्छा बताने लगी है, जबकि यूपीएस में पुरानी पेंशन जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शिक्षक और कर्मचारियों का बुढ़ापा बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। किसी भी हाल में कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र ओपीएस लागू करने की घोषणा नहीं होती है तो 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान सुनील पाल, वीरेंद्र राजभर, राजीव उपाध्याय, राहुल मिश्रा, दिनेश कुशवाहा, धनंजय राजभर, विनय यादव, विनोद कुमार, पंकज यादव, राजमन, संजय सिंह, अर्जुन राम, रजनीश, सूबेदार, कमलेश, रवि प्रकाश, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, अनुराग, विवेक, सिद्धार्थ, विजय कुशवाहा, अजय सिंह, विजय कुमार, दुर्गेश सिंह, डॉ. घनश्याम तिवारी, नंदलाल पाल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रमोद मौर्या, संतोष बरनवाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें