फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बायोमेट्रिक हाजिरी का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पडरौना में बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करते शिक्षक।संवाद
विज्ञापन
- उदित नारायण पीजी कॉलेज में मंगलवार को किया प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध शुरू कर दिया है। इसके विरोध में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस संंबंध में उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थित का आदेश दुर्भावना से प्रेरित है। आदेश से लगता है कि शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उनका कार्य केवल 10 बजे से शाम चार बजे तक का होता है। यदि शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मजबूर किया गया तो, शिक्षक सुबह सात बजे से दस बजे तक और शाम तीन बजे से छह बजे तक की परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे। शिक्षकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था समाप्त करने सहित कई मांगों के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें