फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर कक्षा के बाहर चस्पा होगी शिक्षक की प्रोफाइल

Sat, 10 Aug 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर चस्पा रहेगी। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं के फोटो सहित नाम, उनकी शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, विषय का विवरण होगा। इसका उद्देश्य यह है कि अभिभावकों और जांच आदि के लिए आने वाले अफसरों को आसानी से पता चल जाएगा कि किस कक्षा को कौन शिक्षक पढ़ा रहे हैं। यानी बिना अनुमति कोई गायब भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1640 प्राथमिक, 286 उच्च प्राथमिक व 538 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें तीन लाख से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को छात्रों के पढ़ाने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी होता है। साथ ही शिक्षकों को छात्रों की क्लास आवंटित होती है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की ''हमारे शिक्षक'' नाम की प्रोफाइल बनवाई जाएगी। प्रोफाइल में शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, ब्लॉक का नाम, आवंटित कक्षा, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय जैसे गणित, हिंदी, अंग्रेजी आदि का ब्योरा होगा।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर लगाई जाएंगी। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें