फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
विज्ञापन

- उप्र प्रधानाचार्य परिषद ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डीआईओएस कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को उप्र प्रधानाचार्य परिषद की तरफ से धरना- प्रदर्शन किया गया। इसमें पुरानी पेंशन सहित 14 सूत्रीय मांग को पूरा करने की मांग की। प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस रवींद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। 2005 के बाद तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें। उन्होंने सरकार से तदर्थ रूप से कार्यरत प्रधानाचार्य को विनियमित करने, माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न मदों के शुल्क में बढ़ोतरी करने, स्ववित्त पोषिक स्कूलों को अनुदान सूची में शामिल करने, कक्षा एक से आठ के बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति देने, पंजीकरण शुल्क का 50 फीसदी स्कूलों को देने, शिक्षकों को चिकित्सा भत्ता देने, विद्यालयों को नि:शुल्क विद्युत मुहैया कराने आदि की मांग की। धरने का महामंत्री सीबी सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्र, प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खां आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उमेश उपाध्याय, अश्विन कुमार पांडेय, अक्षैयबर पांडेय, आरएन मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिंह, कपिलदेव राय, पुंडरिक मिश्र, सुनील चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें