सुकरौली। कस्बे के नेहरू इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार की देर शाम तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान कुछ शिक्षक आपस में भिड़ गए। बीईओ और अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हुई तो लोगों को जानकारी हुई।सुकरौली के नेहरू इंटर काॅलेज में दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। बुधवार को यह कार्यक्रम शुरू हुआ और बृहस्पतिवार को इसका समापन हुआ। संवाद