पडरौना। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यालय के समस्त कार्मिक और शिक्षक योग का अभ्यास किए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने योग से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इसके बाद योग प्रशिक्षक तुषार बोस ने सूक्ष्म योग में ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, स्कंध संचालन, ग्रीवा संचालन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वृक्षासन, भ्रामरी, कपाल भाती, भुजंगासन, पद्मासन आदि के लाभ के विषय में बताया। इस दौरान शिक्षा अधिकारी अमित चौहान, राजेश कुमार, जिला समन्वयक उपेंद्र गुप्ता, शिव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, राम प्रताप, आलम, राजकुमार, शैलेश शुक्ला, बलवंत बहादुर, अमरदीप शुक्ला, राकेश पांडेय, अतुल गुप्ता, करुणानिधि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।