फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक और कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

Tue, 02 Apr 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से सोमवार को जगह-जगह काला दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए कार्य किया। अटेवा के जिला संयोजक अजय कुमार ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर बाजार आधारित, अन्यायपूर्ण, दोषपूर्ण, विभेदकारी नई पेंशन स्कीम लागू किया गया था। इसका परिणाम है कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को अब 700 से 3000 रुपये पेंशन मिल रही है। इससे कर्मचारियों काे बुढ़ापे में परेशानी हो रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना में मिलने वाली रकम बुढ़ापे का सम्मान बढ़ाने में नाकाम है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में जो पार्टी पेंशन बहाली की तरफ कदम बढ़ाएगी शिक्षक कर्मचारी उसके साथ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान अटेवा महामंत्री सुनील पाल, नंदलाल पाल, उपेंद्र कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, विनोद कुमार, विजय यादव, अनुराग पटेल, रोशन लाल, ओम प्रकाश शर्मा, उपेंद्र कुमार, राजेश कुमार, विनय यादव आदि कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें