फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा का कान मरोड़ कर पीटने वाला शिक्षक निलंबित

Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही के बाबा टोला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को छात्रा की पिटाई करने वाले शिक्षक को बीएसए ने बीईओ रामकोला की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है। बीएसए ने कसया और नेबुआ नौरंगिया बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बताया कि बीईओ से अहिरौली कुसुम्ही बाबा टोला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि सोमवार को कक्षा छह की छात्रा की काॅपी जांचते समय प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसका कान मरोड़ कर चाटा मारा। इससे वह बेहोश हो गई। उलाहना देने गए माता-पिता से भी शिक्षक ने हाथापाई की। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक विभूति प्रसाद को भी चोट लगी। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने शिक्षक को पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने तथा विभागीय कार्यों का निर्वहन न करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बीएसए ने शिक्षक को उच्च प्राथमिक विद्यालय भठहीखुर्द में संबद्ध कर दिया है। बीएसए ने इस मामले में कसया व नेबुआ नौरंगिया बीईओ को जांच अधिकारी नामित कर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें