फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीचर सेल्फ केयर टीम ने जताई संवेदना

Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बलिया की टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शुक्रवार को बांसडीह गांव निवासी शिक्षक स्वर्गीय राजकुमार पांडेय के घर पहुंची। टीम से जुड़े लोगों ने राजकुमार के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताते हुए संगठन की तरफ से तीन लाख रुपये का सहयोग देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के परोरही स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक तैनात रहे राजकुमार पांडेय का 20 जनवरी को निधन हो गया था। इसकी जानकारी होने पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम शुक्रवार को उनके घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना देते हुए तीन लाख रुपये की मदद दी।
इस दौरान जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी, जिला संयोजक सतीश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर पासवान, सतीश कुमार मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, अब्दुल अंसारी, दिनेश वर्मा, विजय राय, लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें