फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोनों सहेलियों के लापता होने के बाद शिक्षक का मोबाइल हुआ बंद

Sun, 27 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव का मामला, गांव के एक लड़के ने भी रात में जान देने की कोशिश की, चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव की जिन दो सहेलियों के लापता होने के बाद नहर में कूदने की आशंका में दिन भर उनकी तलाश होती रही, उनके एक शिक्षक का मोबाइल घटना के बाद बंद हो गया। उनसे देर रात तक संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा इसी गांव के एक हमउम्र लड़के के भी जान देने की कोशिश करने की चर्चा रही।
तरयासुजान पुलिस के सामने भी शिक्षक का मामला आया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि किशोरियां नहर में कूदी हैं या नहीं। क्योंकि उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि दोनों किशोरियां जिस शिक्षक से कोचिंग करती थीं, उनके बारे में उस शिक्षक के पास भी फोन जाने लगे। उसके बाद शिक्षक का मोबाइल बंद हो गया। शिक्षक के रिश्तेदार तक उनसे संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक इसमें सफलता नहीं मिली।
शनिवार की रात ही गांव के एक लड़के की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गए। उसके बाद रविवार को दिन में गोरखपुर में इलाज कराए जाने की सूचना मिली। उस लड़के की बीमारी के बारे में पता करने की कोशिश की गई, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद न रहने की वजह से उसके अचानक बीमार पड़ने की वजह पता नहीं चल सकी।
किशोरियों के परिवारवाले भी इस घटना के बारे में कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। एक किशोरी की मां ने इतना बताया कि रात को बेटी साथ में ही तख्त पर सोई थी। बर्तन सारे साफ कर दिए थे। उसके पिता घर के बाहर सोए थे। बेटा भी घर के अंदर सोया था। रात में कब वह घर से चली गई, इसका पता नहीं चला। उससे किसी की अनबन भी नहीं हुई थी। सुबह कहीं न मिली तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उन्होंने बताया कि घर का कोई सामान, कपड़ा, जेवरात कुछ भी गायब नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बहरहाल, इस घटना को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है कि दोनों किशोरियां कहां गईं? न तो घरवाले दोनों के बारे में कुछ बता पा रहे हैं और न ही पुलिस।
तरयासुजान के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि शिक्षक वाली बात सामने आई है, लेकिन जब तक किशोरियों का पता नहीं चल जाता, तब तक किसी पर कोई संदेह या पूछताछ नहीं कर सकते। अभी यही तय नहीं हो पाया है कि किशोरियां नहर में कूदी हैं या कहीं चली गई हैं। उनका पता चलने के बाद ही आगे के पहलुओं पर जांच बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें