फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक प्रयास से होगा टीबी का खात्मा : सीएमओ

Fri, 29 Mar 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला क्षय रोग केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को विश्व क्षयरोग दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को टीबी रोग के लक्षण और उससे बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही टीबी का खात्मा हो सकेगा। टीबी शरीर के किसी अंग में हो सकती है, लेकिन फेफड़े के संक्रमण वाली टीबी जानलेवा होती है। इसका उपचार सही समय पर नहीं होगा, तो अन्य लोगों में फैल सकती है। इसलिए टीबी के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका जांच एवं उपचार शीघ्र शुरू करना चाहिए। गोष्ठी को जिला टीबी व एचआईवी समन्वयक चंद्रशेखर यादव, एसटीएलएस विशाल जयसवाल, तारकेश्वर सिंह, रविकांत राय, अमित मिश्र, हंसराज आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी और संचालन प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। इसके बाद दस टीबी रोगियों में मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से पौष्टिक आहार दिया गया। अंत में नितेश राय और अनुपम मिश्र ने आभार जताया।
इस दौरान आलोक अग्रवाल, गौरव कनोडिया, नलिन अग्रवाल, सुधांशु शाह, विवेक यादव, राकेश सिंह, अविनाश गुप्ता, कमलशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें