फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर हुई टीबी की जांच

Sat, 14 Sep 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सघन टीबी रोगी खोज अभियान के तहत शुक्रवार को आरबीएसके एवं टीबी यूनिट की टीम ने वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया। वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीबी स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

टीम में शाकमल डॉ. संजय सिंह, डॉ. सावित्री सिंह, डॉ. नाजरीन फातिमा ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली एवं मीरा दुबे ने दवाएं वितरित की। वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र एवं शाहिद अंसारी ने 83 वृद्धों में टीबी के लक्षणों की जांच की। टीबी के संभावित लक्षण वाले 5 व्यक्तियों के बलगम का नमूना लिया। डॉ संजय सिंह ने टीबी के लक्षणों के बारे में बताया। वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जो राजा ने स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार जताया। इस दौरान मनोज पांडेय, सुजीत कुमार दास, रमा प्रजापति, ऋषभ, अरुण कुमार राव, रुचि मल्होत्रा, कृष्ण, सुमंत, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें