फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहाने से इन्कार करने पर हुई तावेद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने से इन्कार करने पर हुई तावेद की हत्या
विज्ञापन

- पांच माह पूर्व करदह गांव में हुई थी तावेद की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश
- हत्या के आरोप में पुलिस ने एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
खड्डा। करदह गांव में पांच माह पूर्व तावेद उर्फ छोटू (13) के मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। शुक्रवार को हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। पोखरे में दोबारा नहाने से इन्कार करने पर साथी ने ही तावेद की पिटाई कर पानी में डुबोकर जान ली थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग उठाई। तब पुलिस हरकत में आई।
खड्डा क्षेत्र के करदह गांव निवासी तावेद उर्फ छोटू 12 जुलाई की शाम घर से लापता हो गया था। दूसरे दिन 13 जुलाई 2022 को नवनिर्मित पोखरे से उसका शव बरामद हुआ। उसकी आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। तावेद के माता पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। इस मामले में तावेद के चार दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मामले की छानबीन एसएचओ अमित शर्मा ने की तो पता लगा कि तावेद के साथ पांच अन्य किशोर पोखरे में नहाने गए थे। सभी लड़कों से पूछताछ में अलग-अलग बातें मालूम हुईं। तब सामने आया कि वहां कुल छह लोग नहाने गए थे। नहाने के बाद सभी बाहर निकल गए तो एक ने तावेद को दोबारा नहाने को कहा। तावेद के मना करने पर उसे टीले से जबरन लेकर पानी में कूद गया। तावेद तैरना नहीं जानता था। उसे पानी में ले जाकर आरोपी ने पीटा। उसके चेहरे पर किसी नुकील चीज से वार करके चला गया। इससे डरकर उसके सारे साथी भाग गए। पानी में अधिक खून बहने और डूबने से तावेद की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि नहाने के विवाद में तावेद की हत्या उसके साथी ने ही की थी। उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें