नारायणपुर कोठी में चल रही सात दिवसीय एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में चल रही सात दिवसीय एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच शनिवार को तरकुलवा और कोइलसवा बुजुर्ग की टीम के बीच खेला गया। यह मैच तरकुलवा की टीम ने पांच विकेट से जीत लिया।
तरकुलवा के कप्तान महेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कोइलसवा बुजुर्ग की टीम निर्धारित 15 ओवरों के मैच में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें विवेक शर्मा ने 8 छक्के और 3 चौके की मदद से 25 गेंदों में 70 रन बनाए। वहीं, विकास ने 25 रनों का योगदान दिया। तरकुलवा की तरफ से आशुतोष ने तीन, मंतोष और राजू यादव ने एक-एक विकेट लिया।
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरकुलवा की टीम ने मात्र नौ ओवर खेलकर 141 रन बना दिया। इस तरह तरकुलवा की टीम पांच विकेट से विजयी रही। इस जीत के साथ तरकुलवा की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
इसमें विवेक शर्मा ने 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 25 गेदों में 70 रन, प्रमोद राजभर ने 3 चौके की मदद से 20, निशु यादव ने 3 छक्के की मदद से 15 रनों का योगदान किया। मैन ऑफ द मैच विवेक शर्मा रहे। इन्हें दिनेश सिंह ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि आदित्य सिंह कुशवाहा, स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरिकेश कुमार, आजाद हाशमी, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, सुनील आदि मौजूद थे।