फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाइनल में पहुंची तमकुही की टीम

Fri, 02 Feb 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गंगुआ मठिया गांव के गेंदाखेली मैदान में जेएनबीएम फुटबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को पहला सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें टाउन क्लब तमकुही व राज हाईवे क्लब तमकुहीराज के बीच मैच खेला गया। तमकुही ने तमकुहीराज को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर से शुरू हुए मुकाबले में पहले हाफ तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। मध्यांतर बाद दोनों टीमों ने बढ़त पाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। मध्यांतर के 22वें मिनट में राज हाईवे को सफलता मिली। इस टीम के रमन ने एक गोल दागकर दो एक की बढ़त दिलाई। लेकिन इसके ठीक दो मिनट बाद टाउन क्लब तमकुही की टीम ने पलटवार करते हुए एक गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। टाउन क्लब की ओर से यह गोल गोलू कुमार ने दागा। इसके बाद मैच समाप्त हुआ, तो खेल पेनाल्टी शूट तक पहुंच गया।
पेनाल्टी शूट में टाउन क्लब तमकुही के गोलू कुमार ने फिर से एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। मंगुरी पट्टी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलमगीर खान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू कराया। इस दौरान इंजीनियर अब्दुल हमीद, मनीर आलम, अब्दुल मजीद, दिलीप यादव, मंजूर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें