गगुआ बाजार। क्षेत्र के गगुआ मठिया गांव में रविवार को सात दिवसीय जेएन बीएम फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन गुप्तेश्वर काॅलेज हथुआ स्टेट बिहार व टाउन क्लब तमकुहीराज के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें तमकुहीराज की टीम विजेता घोषित हुई।
दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में हथुआ स्टेट की टीम ने एक गोल दाग कर मैच को रोमांचक बना दिया। दूसरे हाफ में टाउन क्लब तमकुहीराज की टीम ने लगातार तीन गोल दाग कर मैच को तीन-एक से जीत कर की। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन तमकुहीराज के उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह व डाॅ. अजित कुशवाहा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस दौरान आयोजक इंजीनियर अब्दुल हमीद, मनीर आलम, मनोरंजन मिश्रा, मंजुर आलम, महेश खरवार, मेराज अहमद, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।