फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज की टीम ने पडरौना को 4-1 से हराया

Sat, 28 Dec 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। शहीद बाबूराम की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को तमकुहीराज की टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए पडरौना को 4-1 से हरा दिया। मैच में तमकुहीराज की टीम लगातार पडरौना की टीम पर दबाव बनाए रखा। नेहरू इंटर काॅलेज मंसाछापर के खेल परिसर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले हाफ के दौरान तमकुहीराज और पडरौना की टीम ने एक-एक गोल मारकर मैच को रोमांचक बना दिया। दूसरे हाफ में तमकुहीराज की टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में तीन गोल मारकर जीत दर्ज कर लिया। इस दौरान आयोजक बजरंगी यादव, इकबाल अंसारी, फिरोज अहमद, चुम्मन यादव, रामनिवास, अनवर हाफिज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें