फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सूर्य मंदिर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Wed, 31 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। महुअवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को ब्रह्मर्षि समाज तमकुहीराज की तरफ से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल टॉपर आयुषी शाही, नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही और यूपीएससी के परिणाम में ऑल इंडिया 636 रैंक हासिल करने वाले ऋषिराज राय को सम्मानित किया गया, जबकि कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय ने कहा कि पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। कार्यक्रम को डॉ. कमलेश शाही, डॉ. उमाकांत राय, ग्राम प्रधान संजय राय, भाजपा नेता संजय राय, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला और पूर्व प्रमुख नारायणी शाही आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शंभू राय ने किया।
इस दौरान आयोजक प्रवीण शाही, राजेश राय, विद्या राय, मनीष राय, शैलेंद्र शाही, दिलीप राय, भारत भूषण राय, राजेश शाही, मुन्ना शाही, सत्यानंद शाही, जगदीश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें