अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में
तमकुहीराज। कस्बे के एक युवक की सोशल मीडिया आईडी पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। पुलिस ने हियुवा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुही कस्बा निवासी इस युवक के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट में बेहद आपत्ति जनक बातें लिखी हैं। हियुवा के नगर संयोजक जेपी गुप्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए तरयासुजान पुलिस को तहरीर दी है। एसओ हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।