रमजान में फलों के दाम में सात से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फलों के दाम अभी कम होने के आसार नहीं है। रमजान की वजह से इसके दामों में सात से 10 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। दुकानदारों की मानें तो अभी फलों के दाम और बढ़ेंगे।
शुक्रवार को तिलक चौक पर अंगूर प्रति किलो 75 रुपये की दर से बिक रहा था। सेब की कीमत 140 रुपये से 160 रुपये प्रति किलो थी। सुभाष चौक पर संतरा 90 रुपये, पपीता 50 रुपये, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, अनार 130 रुपये, खरबूजा 30 से 35 रुपये प्रति किलो तो तरबूज की कीमत 70 रुपये थी।
दुकानदारों ने बताया कि नवरात्र में अंगूर 60 रुपये किलो बिका था, जबकि सेब 90 से 100 रुपये बिका था। दुकानदारों का कहना है कि रमजान की वजह से फलों के दाम में सात से 10 रुपये प्रति किलो इजाफा हुआ है। फल विक्रेता सोनू राइन ने बताया कि रमजान की वजह से फलों के दाम बढ़े हुए हैं। लगन का सीजन में दाम और बढ़ जाएंगे।
...
नवरात्र में थे फलों के यह दाम
सेब 150 रुपये प्रति किलो
संतरा 80 रुपये प्रति किलो
केला 50-60 रुपये प्रति दर्जन
अनार 120 रुपये प्रति किलो
पपीता 40 रुपये प्रति किलो
अंगूर 70 रुपये प्रति किलो