पडरौना। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को हुई आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस कार्यालय में समस्त थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों व जनसुनवाई के निस्तारण का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी में एसपी ने थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर कड़े निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता का आंकलन किया जा सके।