देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार की रात में गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षक संग अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और विशेष अभियानों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अपराध पर प्रभावी अंकुश, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण की स्थिति को और मजबूत करने के लिए पुलिस को प्रभावी व त्वरित कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने ऑपरेशन क्लीन की प्रगति का भी जायजा लिया और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए।